राजनीति में अक्सर विरोधी पार्टियों के नेता एक-दूसरे की डिग्री पर सवाल खड़े उठाते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक ने इंटरव्यू के दौरान अपनी ही शैक्षणिक योग्यता को संदेह के घेरे में ला दिया है।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टीडीपी विधायक जलील खान ने इंटरव्यू में अपनी शैक्षणिक योग्यता के सवाल पर बताया कि वे बी. कॉम ग्रेजुएट है। पर जब उनसे पूछा गया कि उनके बी. कॉम में क्या सब्जेक्ट्स थे। जवाब में जलील ने बताया कि बी.कॉम में उनके सब्जेक्ट्स फिजिक्स और गणित थे।
स्थानीय तेलुगु न्यूज पोर्टल को दिया यह इंटरव्यू वायरल होने के बाद लोग विधायक जलील खान की सब्जेक्ट्स के बारे में बुनियादी समझ को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।