फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा की मौत के बाद बवाल, बसों में लगाई आग, स्कूल में तोड़फोड़

Sun, 17 Jul 2022 02:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पुलिस ने बताया, छात्रा की मौत के बाद कई लोग स्कूल में घुस आए, जिन्हें रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, बाद में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Violence in Tamil Nadu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 12वीं की छात्रा की मौत मामले में रविवार को जमकर हिंसा भड़की। छात्रा की मौत से नाराज लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और स्कूल तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी यहां भी नहीं रुके और उन्होंने स्कूल बसों को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, छात्रा की मौत के बाद कई लोग स्कूल में घुस आए, जिन्हें रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, बाद में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उग्र प्रदर्शन किया। राज्य के डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ने बताया कि भीड़ को रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। पूरे इलाके में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया, पहले सभी शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। सी शैलेंद्र बाबू ने कहा, स्कूल पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
13 जुलाई को हुई थी छात्रा की मौत 
दरअसल, कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित रूप से सामने आया कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजन, रिश्तेदार और उसके गांव पेरिवानासालुर के लोग न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रा की मौत की जांच सीबी-सीआईडी से कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें