फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी: सऊदी से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पी, केरल का यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 07:52 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सऊदी अरब के दम्माम से मुंबई आ रही एयर इंडिया की उड़ान में टॉयलेट में बीड़ी पीने के आरोप में केरल के 34 वर्षीय यात्री नूरी बाहुलेयन को मुंबई पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। केबिन क्रू ने टॉयलेट से धुआं निकलने पर पूछताछ की, जिसमें यात्री ने बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। पायलट की सूचना पर सहार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के दम्माम से मुंबई आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान में टॉयलेट के अंदर बीड़ी पीना केरल के एक यात्री को महंगा पड़ गया। विमान के मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विमान में कई जगह 'नो स्मोकिंग' के बोर्ड लगे होने और उड़ान से पहले बार-बार धूम्रपान पर रोक की घोषणा किए जाने के बावजूद उसने नियमों की अनदेखी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?

गिरफ्तार यात्री की पहचान केरल के अलाप्पुझा निवासी 34 वर्षीय नूरी बाहुलेयन के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सहार पुलिस के अनुसार, घटना एअर इंडिया की उड़ान एआई-4250 में हुई, जो दम्माम से मुंबई आ रही थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद सीट 21एफ पर बैठे बाहुलेयन विमान के टॉयलेट में गया। उसके बाहर निकलते ही केबिन क्रू ने टॉयलेट से धुआं निकलता देखा। पूछताछ करने पर यात्री ने टॉयलेट में बीड़ी पीने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


केबिन क्रू सदस्य दीपेश भगत ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी। पायलट ने निर्देश दिया कि विमान के मुंबई पहुंचने पर यात्री को एयरलाइन के सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया जाए। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया के सुरक्षा सहायक विवेक पिल्लई ने इस संबंध में सहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी घटना की जानकारी दी थी। विमान के उतरने के बाद केबिन क्रू ने यात्री को एयरलाइन के सुरक्षा कर्मियों के सुपुर्द किया, जिन्होंने बाद में उसे सहार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'मानवीय गरिमा जीवन का हिस्सा', सड़क हादसे में घायल बच्ची के मामले पर अदालत ने क्यों कही ये बात?

सहार पुलिस के मुताबिक, हर उड़ान में धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में स्पष्ट घोषणाएं की जाती हैं और विमान के भीतर कई स्थानों पर 'नो स्मोकिंग' के बोर्ड भी लगे होते हैं। इसके बावजूद कुछ यात्री नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे उड़ान की सुरक्षा से समझौता हो सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें