फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे में अस्पताल के खराब रख-रखाव से नाराज ग्रामीण, कर दिया प्रबंधन का अंतिम संस्कार

Sat, 21 May 2022 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अस्पताल में फैले कुप्रबंधन और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने की कोशिश की। 
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने ठाणे के अस्पताल के सामने किया प्रदर्शन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए अस्पताल का ‘अंतिम संस्कार’ किया। आसपास के गांवों के निवासी शुक्रवार को मृत अस्पताल का एक बड़ा पोस्टर लाए थे। इन प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के सामने धरने पर बैठने से पहले उस तस्वीर को माला पहनाई और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अस्पताल में फैले कुप्रबंधन और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने की कोशिश की। 

बाद में, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेश मोरे से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत की। डॉ मोरे ने आश्वासन दिया कि सेवाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में तत्काल प्रभाव से 24 घंटे एक हेल्पलाइन चालू की जाएगी और इसके कामकाज में सुधार के लिए पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें