देश के 17 बैंको का करीब 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर भाग चुके उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीसरी बार समन जारी कर उन्हें 9 अप्रैल 2016 तक पेश होने को कहा है। माल्या की शनिवार को ही पेशी थी लेकिन उन्होंने ईडी से मई तक की मोहलत मांगी थी।
#FLASH Enforcement Directorate issues fresh summons for Vijay Mallya, asks him to appear before April 9th '16.— ANI (@ANI_news) April 2, 2016
विजय माल्या जैसे ही देश छोड़कर भागे वैसे ही ईडी ने उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया 2 अप्रैल तक पेश होने को कहा था जिसके जहत उन्हें शनिवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
माल्या ने ईडी के समन के जवाब में मई तक की मोहलत मांगी थी लेकिन ईडी ने इसके इनकार करते हुए उन्हें इस महीने की 9 तारीख को पेश होने का समन जारी किया। अधिकारियों के पास केवल दो ही विकल्प थे। पहला तो यह कि वे माल्या के खिलाफ एक और समन जारी करें या फिर सीधे कोर्ट का रूख कर गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध करें।