फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या ने ट्वीट कर बताया आखिर क्यों ठप्प हुई किंगफिशर एयरलाइंस

Fri, 03 Mar 2017 04:16 PM IST
amarujala.com Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विजय माल्या
विज्ञापन
लोन डिफाल्टर और भगोड़ा घोषित विजय माल्या ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों किंगफिशर एयरलाइंस ठप्प हो गई। ब्रिटेन में बैठे माल्या ने इसके लिए खराब इंजनों की सप्लाई को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


माल्या ने ट्वीट कर कहा कि' खराब प्रैट ऐंड विट्नी इंजन की वजह से एयरलाइंस का बिजनेस डूब गया। माल्या ने ट्वीट के जरिए ये भी कहा है कि उन्होंने IAE (पीडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी) के खिलाफ खराब इंजनों की सप्लाई करने के मामले में मुकद्दमा किया था, जिससे कि एयरलाइंस का मुआवजा मिल सके।

पूर्व शराब कारोबारी की ये टिप्पणी उन दो दिनों के बाद आई है जब भारत के एविएशन रेगुलेटर ने कहा कि वो प्रैट ऐंड विट्नी इंजन्स जो कि A320 NEO विमानों में लगे हैं उनकी जांच कर रहा है। डाइरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने मंगलवार को इन इंजनों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किंगफिशर एयरलाइंस
इन इंजनों में लागातार खराबी के चलते स्लो स्टार्ट अप जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इंडिगो के पास A-320 के कुल 129 विमान हैं। इन विमानों ने 16 ऐसे हैं जो कि NEO कैटिगरी के हैं।

वहीं गो एयर के पास 24 विमानों में 5 NEO के हैं। इस वक्त भारत के अंदर 21 प्रैट ऐंड विट्नी इंजन इस्तेमाल हो रहे हैं। डीजीसीए चीफ बीएस भुल्लर ने इन इंजनों की जांच उस वक्त दिए हैं, जब एक दिन पहले इंडिगो और गोएयर ने इन इंजनों में खराबी की बात कही थी।

A-320 प्लेन्स भारत की ज्यादातर कंपनियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान है। इनमें से इंडिगो के पास ज्यादातर A-320 कैटिगरी के विमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें