फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या का विला होगा नीलाम , 85.29 करोड़ रुपए है कीमत

Wed, 19 Oct 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या - फोटो : getty images
विज्ञापन
स्टेट बैंक के नेतृत्व में 17 बैंकों का संघ विजय माल्या का शानदार विला बुधवार को नीलाम करेगा। कभी आलीशान पार्टियों के लिए इस्तेमाल होने वाले गोवा के समुद्र किनारे के इस विला की आरक्षित कीमत 85.29 करोड़ रुपये रखी गई है। लेनदारों ने लंबी लड़ाई के बाद इस साल मई में इस बंगले को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


यह विला कारोबारी विजय माल्या की समूह कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरिज के नाम था, जिसे किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लोन लेने के लिए गिरवी रखा गया था। लेकिन लोन नहीं चुका पाने के कारण कई बैंकों के संघ ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। विला के मुआयने के लिए जब लोगों को आमंत्रित किया गया, तो 6-7 खरीदारों ने इसमें रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें