फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या ने इंटरव्यू देने से किया इनकार, संडे गार्जियन ने जारी किए ईमेल

Tue, 15 Mar 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
विदेश में छुपकर बैठे विजय माल्या के संडे गार्जियन को इंटरव्यू से देने से इनकार करने के बाद समाचार पत्र ने उन ईमेल को सार्वजनिक कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत न लौटने की बात कही थी। संडे गार्जियन ने शनिवार को दावा किया था कि विजय माल्या ने उसे दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि ,''मैं पूरी तरह भारतीय हूं यकीनन मैं लौटना चाहता हूं लेकिन मैं निश्चित नहीं हूं कि मुझे अपना पक्ष रखने का उचित मौका मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि यह सही समय है।"
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार की रात माल्या ने ट्वीट कर कह कि वे संडे गार्जियन के दावे से हैरान है कि उन्होंने मुझसे प्रोटोनमेल पर बात की है। माल्या ने कहा,'' संडे गार्जियन के दावे पर भौंचक्का हूं कि मैंने अपने प्रोटोनमेल एकाउंट से उन्हें मेल भेजे। मैंने प्रोटोनमेल के बारे मे कभी सुना भी नहीं।"

संडे गार्जियन ने बुधवार को माल्या दावे को खंडन किया। समाचार पत्र ने कहा, "ये साक्षात्कार 12 मार्च, 2016 को लिया गया था। माल्या ने निजी तौर पर ईमेल से भेजे हमारे प्रश्नों को अपनी इनक्रिप्टेट इमेल आईडी vjmallya@protonmail.com से जवाब दिया ‌था।"
विज्ञापन


समाचार पत्र ने कहा कि 8 मार्च को माल्या के कानूनी सलाहकार ने ही कहा था कि ये आईडी उन्हीं की है। उल्लेखनीय है कि माल्या पर देश के 17 बैंकों का तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है। उन्होंने ये रकम लोन के रूप में ली थी। 
  Shocked to see Sunday Guardian's claim that I exchanged mails with them from my protonmail account. Have never heard of protonmail before. — Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 14, 2016
विज्ञापन

माल्या को ईडी 18 मार्च को पेश होने को कहा 

समाचार पत्र ने कहा कि माल्या किन कारणों से अपने ही कही बातों से पीछे हट रहे हैं, ये स्पष्ट नहीं है। हालांकि हम अपनी रिपोर्ट पर कायम हैं। माल्या ने संडे गार्जियन को दिए इंटरव्यू में कहा था‌, "मैं कहा हूं, ये खुलासा करना मुझे बुद्घिमानी नहीं लगती। मैं गंभीर अपराधी नहीं हूं, जिसे ढूंढ़ने की जरूरत पड़ रही है। फिलहाल मैं सुरक्षित महसूस करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि एक दिन वापस आऊंगा। भारत ने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसने मुझे विजय माल्या बनाया है।"

विजय माल्या के ईमेल पढ़ने के लिए क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि 17 बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर ये अपील की थी माल्या को देश से बाहर न जाने दिया जाए। हालांकि सरकारी वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि माल्या दो मार्च को ही देश के बाहर जा चुके हैं। माना जा रहा है कि वह यूके में हैं, जहां उनके दो मकान हैं।

माल्या की तलाश ईडी भी कर रही हैं। हवाला के एक मामले में 18 मार्च को मुंबई में पेश होने को कहा है। हैदराबाद की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

केंद्र सरकार ने भी कहा है कि किसी अनियमितता का पता लगाने के लिए किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा जमा कराए गए अपने कर्मचारियों के भविष्य निधि अंशदान की जांच कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें