फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सलाहकार रहे पोनराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Thu, 26 Mar 2026 10:42 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय ने राजनीतिक टिप्पणीकार वी पोनराज पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और डीजीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। विजय ने डीएमके पर उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय गुरुवार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार वी पोनराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने पोनराज पर महिलाओं के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट में विजय ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके भाड़े के जुआरियों को संरक्षण दे रही है, जो राजनीतिक आलोचना के नाम पर महिलाओं का अपमान करते हैं।

पोनराज एक राजनीतिक टिप्पणीकार भी हैं। विजय ने लिखा, डीएमके समर्थन बनकर घूम रहे एक भाड़े के गुंडे ने मेरी माताओं, बड़ी बहनों और छोटी बहनों की आलोचना की है, जो इस धरती पर गर्व और प्रशंसा की पात्र हैं और अपनी मर्जी से घटिया व अमानवीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे कृत्य आगामी विधानसभा चुनाव में डीएमके की निश्चित हार का कारण बनेंगे। 
विज्ञापन


विजय ने डीएमके को बताया 'दुष्ट ताकत'
विजय ने कई बार डीएमके को एक 'दुष्ट ताकत' बताया और कहा कि माताओं के 'सर्वसम्मत निर्णय' से इस चुनाव वह परास्त होगी। विजय पार्टी पदाधिकारियों के साथ डीजीपी के पास पहुंचे और उन्होंने पोनराज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत में क्या आरोप लगाया?
शिकायत में आरोप लगाया कि डीएमके नेतृत्व के समर्थन और संरक्षण से उत्साहित होकर पोनराज ने एक हालिया साक्षात्कार के दौरान बेहत अपमानजक भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें ऐसे शब्द शामिल थे, जो यह दर्शाते थे कि टीवी की महिला समर्थन बदनाम हैं। 

ये भी पढ़ें: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जून में दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे फ्रांस

टीवीके नेता सेंगोत्तैयन ने क्या कहा?
इस बीच, पत्रकारों से बात करते हुए टीवीके नेता सेंगोत्तैयन ने कहा कि विजय इन टिप्पणियों की प्रकृति से बेहद चिंतित थे। उन्होंने तमिलनाडु की महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से दखल देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस घटना ने टीवीके कार्यकर्ताओं में व्यापक निंदा पैदा कर दी है। वे राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मौखिक रूप से किए गए अपमान में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें