दिल्ली के शांग्रीला होटल में आयोजित अमर उजाला कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) अवार्ड समारोह के बाद केंद्रीय कोयला मंत्री विजय गोयल ने समारोह खत्म होने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं।
समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'सभी के विकास के लिए सीएसआर 'चैरिटी' की तुलना में 'रणनीतिगत' अधिक होनी चाहिए।'
At @AmarUjalaNews' CSR Awards 2017 where I spoke on how CSR should be more about "Strategy" than "Charity" for sustainable progress for all. pic.twitter.com/oxC5L3rAsS
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) October 30, 2017
बता दें कि सोमवार को अमर उजाला और ओएनजीसी ने देश की उन चुनिंदा कंपनियों को सम्मानित किया गया जो मुनाफे के साथ लोगों की दुआएं भी कमा रही हैं। समाज की भलाई में जुटी ऐसी सात कंपनियों को केंद्रीय मंत्रियों और कई प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में अमर उजाला कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) अवार्ड दिए गए।
ये भी पढे़ंः अमर उजाला ने उन 7 महारथी कंपनियों को दिया CSR अवार्ड, जो मुनाफे के साथ कमा रहीं दुआएं
विजय गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिना प्रोत्साहन के समाज विकास नहीं करता है। सीएसआर के लिए कंपनियों के साथ ही स्थापित लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सोचना बहुत जरूरी है। प्रोत्साहन से अनुशासन आता है। गोयल ने कहा कि आज यूथ को प्रेरित करने की जरूरत है।
अमर उजाला की ओर से कंपनियों के उक्त प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड - श्री रंजीत सिंह
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड - श्री चेतन वर्मा
धानुका एग्रीटेक लिमिटेड - श्री आरजी अग्रवाल
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन - श्री राजीव शर्मा
गैस एवं प्राकृतिक गैस लिमिटेड - श्री बीसी त्रिपाठी
ओएनजीसी - श्री सुरेश डंडियाल