फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर कांग्रेस-पाटीदार में नहीं बनी बात, हार्दिक ने 7 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

Tue, 31 Oct 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hardik Patel - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच सोमवार को एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हार्दिक पटेल तो शामिल नहीं हुए लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में संवाददाताओं से बात की है। उन्होंने पाटीदार आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को आखिरी अल्टीमेटम दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि हम किसी के साथ या खिलाफ नहीं हैं। हमें 7 नवंबर तक आरक्षण पर कांग्रेस का जवाब चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने इस मसले पर कानूनी राय का इंतजार करने की बात कही है, जिसका इंतजार करने के लिए वह तैयार हैं। 
विज्ञापन




बैठक में भाग लेने गए पाटीदार नेताओं ने कांग्रेस के सामने अपनी मांगें रखीं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने पांच में से चार मांगों पर सहमति जताई है। लेकिन आरक्षण के मुद्दे को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। इस बारे में कांग्रेस की ओर से कहा गया कि वह कानूनी राय लेने के बाद ही पार्टी पाटीदार आरक्षण पर कोई फैसला लेगी। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि पाटीदार अमानत आंदोलन समिति ने अपनी बात रखी है लेकिन हम लीगल एक्सपर्ट्स की राय लेंगे और फिर इस बारे में आगे कोई फैसला लेंगे।
  Not with or against anyone, need clarity by 7 Nov on issue of reservation to our community: Hardik Patel after Patidar leaders' meet w/Cong pic.twitter.com/qFMhkvf7mY — ANI (@ANI) October 30, 2017
विज्ञापन


  Patidar leaders put forward their point, we'll go to legal expert & then take things forward: Bharatsinh Solanki on Patidars' quota demand pic.twitter.com/S2Sv5B1llI — ANI (@ANI) October 30, 2017


पढ़ें- गुजरात चुनावः सिर कटा लेंगे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : हार्दिक


आपको बता दें कि चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को मतगणना होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव को 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। वहीं इस बार का आम चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाक का सवाल बन गया है। फिलहाल गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण को इस बार हार्दिक पटेल बुरी तरह से बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।

पिछले दो महीनो में कई रैलियां कर चुके कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। साथ ही उन्होंने जीत के लिए गुजरात के तीन युवा नेताओं पर दांव लगाया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले हार्दिक ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि '3 नवंबर तक कांग्रेस पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी, उस मुद्दे पर अपना स्टेण्ड क्लीयर कर दे नहीं तो अमित शाह जैसा मामला सूरत में होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें