फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Diwas 2025: 'विजय रैली 2025 - राइड फॉर वेलर' पहुंचा ईस्टर्न कमांड, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 07 Dec 2025 10:18 PM IST
पवन पांडेय एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Vijay Rally 2025 - Ride for Valor: विजय दिवस और 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड ने बाइक रैली निकाली। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान सेना के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जाता है।
विज्ञापन
'विजय रैली 2025 - राइड फॉर वेलर' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड ने विजय दिवस और 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में आयोजित मोटरसाइकिल अभियान 'विजय रैली 2025 राइड फॉर वेलर' का रविवार को सफल समापन किया। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान सेना के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Amit Shah: बंगाल-तमिलनाडु में एनडीए की प्रचंड जीत तय, अमित शाह का दावा; कहा- जनता ने कांग्रेस को खारिज किया

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से राइडर्स हुए शामिल
यह रैली 25 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी, जिसमें पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से राइडर्स शामिल हुए। अभियान का आधिकारिक शुभारंभ 1 दिसंबर को गुवाहाटी से हुआ। 1350 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए रैली दीमापुर, तेजपुर, शिलांग, गुवाहाटी, बिन्नागुड़ी, सुकना, हिली, सिलीगुड़ी, मालदा, पानागढ़ और नबाग्राम से गुजरकर अंततः विजय दुर्ग स्थित विजय स्मारक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


राइडर्स ने 1971 के शहीदों को किया नमन
मार्ग में राइडर्स ने 1971 के शहीदों को नमन करते हुए अल्बर्ट एक्का, करीमगंज, किलपाड़ा, सुकना, बोगरा और हिली वार मेमोरियल्स पर पुष्पांजलि अर्पित की। रैली के अंतिम चरण का नेतृत्व ईस्टर्न कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ने किया, जिन्होंने रविवार को कोलकाता में इस प्रतीकात्मक राइड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए तैयारी, नागपुर में आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

विजय स्मारक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
उल्लेखनीय है कि 1971 की जीत के सम्मान में 71 सैन्य राइडर्स और 71 सिविल राइडर्स ने इस यात्रा में भाग लिया, जो उस ऐतिहासिक युद्ध में दिखाए गए साहस और बलिदान का प्रतीक है। कोलकाता में निकाली गई 25 किलोमीटर की समापन सेरेमोनियल राइड के दौरान विजय स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रास्ते में कई उत्साही बाइकर्स भी रैली से जुड़े, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया। विजय रैली 2025 का समापन, विजय दिवस समारोह (14-16 दिसंबर) की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को याद किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें