फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pham Minh Chinh: तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री, गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

Wed, 31 Jul 2024 01:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pham Minh Chinh: वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार रात नई दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह का हवाई अड्डे पर स्वागत करते विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह मंगलवार की रात नई दिल्ली पहुंचे। वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने के मकसद से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर चिन्ह की अगवानी की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत है। उन्होंने कहा, भारत और वियतनाम के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और दोनों के बीच लंबे समय से मित्रता है, जो आपसी भरोसे पर आधारित है। यह उनका यह दौरा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। 

एमईए ने एक बयान में कहा, भारत वियतनाम को अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। 
विज्ञापन


चिन्ह के साथ कई मंत्री, उप मंत्री और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिन्ह द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। 

चिन्ह का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री चिन्ह के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की भी उम्मीद है। भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें