फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACC New President: एसीसी के अगले अध्यक्ष बनने को तैयार पीसीबी चेयरमैन नकवी, सामने आई बड़ी जानकारी

Wed, 31 Jul 2024 01:34 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिए थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा जबकि 2027 चरण वनडे प्रारूप में बांग्लादेश में खेला जाएगा।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ‘रोटेशन’ नीति के अंतर्गत इस साल के अंत में इसके अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। हाल में एसीसी की बैठक में अध्यक्ष पद के मामले पर चर्चा की गई थी जिसमें नकवी अगले प्रमुख बनने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, "जब एसीसी इस साल के अंत में बैठक करेगी तो यह पुष्टि करेगी कि नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए अगले अध्यक्ष होंगे।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह अभी एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था। सूत्र ने कहा, ‘जब जय शाह पद से हटेंगे तो पीसीबी प्रमुख कार्यभार संभालेंगे।"

एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिए थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा जबकि 2027 चरण वनडे प्रारूप में बांग्लादेश में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें