फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Vietnam: वियतनाम के रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत, राजनाथ सिंह के साथ करेंगे बैठक

Sun, 18 Jun 2023 06:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग सोमवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Phan Van Giang-Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूती देने और दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दखल की स्थितियों की समीक्षा करने के उद्देश्यों से वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेगे। वे सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। जनरल जियांग का आगरा का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। वियतनाम, आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संगठन) का एक महत्वपूर्ण देश है। इसका दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है। दक्षिण चीन सागर के वियतनामी जलक्षेत्र में भारत की तेल खोज परियोजनाएं हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ा रहे हैं।  

सुरेश श्रीवास्तव बने संयुक्त राष्ट्र वकालत निकाय के उपाध्यक्ष

इधर, भारत के वरिष्ठ वकील सुरेश श्रीवास्तव को आम सहमति से वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन (डब्ल्यूएफयूएनए) का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक वकालत निकाय है। यह गैर-लाभकारी संस्था है, जो 100 से अधिक राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र संघों (यूएनए) और उनके हजारों घटकों की सदस्यता का प्रतिनिधित्व और समन्वय करता है।
विज्ञापन

डिजिटल इनोवेशन एलायंस को बढ़ावा देने के लिए रोड शो

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के स्टार्टअप हब ने फिक्की के साथ मिलकर जी-20 के तहत डिजिटल इनोवेशन एलायंस (डीआईए) को बढ़ावा देने के लिए एम्स्टर्डम में एक रोड शो का आयोजन किया। 17 से 19 अगस्त के दौरान बेंगलुरु में डीआईए शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्टार्टअप हब के सीईओ जितेंद्र विजय ने कहा, जी-20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस असल में नौ आमंत्रित अतिथि देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक साथ लाने के लिए की गई पहल है। इसके तहत, एग्रीटेक, हेल्थटेक, एडुटेक, फिनटेक, साइबर सुरक्षा और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे छह क्षेत्रों को मानवता के विकास के लिए चुना गया है। बंगलूरू में होने वाले शिखर सम्मेलन में इन क्षेत्रों में काम करने वाले दुनिया के 174 स्टार्टअप शामिल होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें