फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई समेत छह शहरों की पुलिस के लिए अपराध स्थल की विडियोग्राफी अनिवार्य

Wed, 17 Oct 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आपराधिक जांच के डिजिटाइजेशन की तरफ बड़ी छलांग लगाते हुए दिल्ली और मुंबई समेत छह बड़े शहरों की पुलिस के लिए अपराध स्थल की विडियोग्राफी करना अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि छह बड़े शहरों की पुलिस अब अनिवार्य रूप से अपराध स्थल की विडियोग्राफी करेगी।

विज्ञापन


इन छह शहरों में दिल्ली और मुंबई के अलावा हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलूरू और चंडीगढ़ शामिल हैं। इससे पहले शीर्ष अदालत अप्रैल में केंद्र से कानून का शासन मजबूत करने के लिए आपराधिक जांच के मामलों में वीडियोग्राफी को शामिल किए जाने को लेकर योजना तैयार करने को कहा था।

विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने स्थापित किया सेंट्रल सर्वर

इस मामले में गुजरात पुलिस ने बढ़त हासिल करते हुए एक सेंट्रल सर्वर स्थापित किया है जो एक विशेष रूप से तैयार किए गए एप्लिकेशन ‘मोबाइल पॉकेट कॉप’ से जुड़ा है। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने प्रूफ ऑफ कन्सेप्ट के लिए ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की तरफ तैयार अन्य एप की टेस्टिंग के संबंध में गृह सचिव और गुजरात सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें