फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: मुरब्बा बनाना सीखते दिखे राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी ने कैसे की मदद? देखें वायरल वीडियो

Sun, 31 Dec 2023 03:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने बताया कि मुरब्बा बनाने की रेसिपी उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की है। यह मम्मी सोनिया गांधी को बहुत पसंद है। इसलिए वह इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुरब्बा बनाने में राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने की मदद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक बार फिर मस्ती करते नजर आए। जहां राहुल मुरब्बा बनाना सीखते दिखें, तो वहीं मां सोनिया उनकी मदद करती दिखीं। पहली बार नहीं है, जब इस मां-बेटे की जोड़ी का कोई वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले राहुल ने अपनी मां को एक छोटा सा पपी लाकर हैरान कर दिया था। 

विज्ञापन


वीडियो को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें राहुल और सोनिया भाजपा पर भी तंज कसते दिखते रहे हैं।

बहन की रेसिपी आजमाते दिखे राहुल
वीडियो की शुरुआत में, सोनिया गांधी और राहुल गांधी फल तोड़ते दिखे। राहुल ने पूछा कि इसे कैसे भी क्यों नहीं तोड़ सकते तो सोनिया ने कहा कि इस फल को अच्छे से ही तोड़ना चाहिए। फिर फलों को अच्छे से धोया। इसके बाद राहुल मां की मदद से मुरब्बा बनाने लगे। इस दौरान राहुल ने बताया कि मुरब्बा बनाने की रेसिपी उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की है। यह मम्मी को बहुत पसंद है। इसलिए वह इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहे तो वो भी इसे खा सकती है। इस पर सोनिया गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो इसे हमारे ऊपर फेंक देंगे। इस पर वहां मौजूद सब हंसते दिखे। 
विज्ञापन


हम दोनों जिद्दी
सोनिया गांधी ने कहा कि मैं जिद्दी हूं और यह भी जिद्दी है। तो समझ जाइए दोनों जिद्दी हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत ही नरम दिल और स्नेही स्वभाव का है। जब मैं ठीक नहीं होती हूं तो प्रियंका और राहुल दोनों मेरी देखभाल में लग जाते हैं।'



कश्मीरी रिश्तेदारों से सीखा खाना बनाना
यह पूछे जाने पर कि घर में सबसे अच्छा कौन खाना बनाता हैं, इस पर राहुल ने कहा कि इसमें तो कोई शक नहीं है। मां ही बेस्ट कुक हैं। सबसे अच्छा खाना मां ही पकाती हैं। उन्होंने दादी के कुछ कश्मीरी रिश्तेदारों से चीजें बनाना सीखी हैं। वहीं, सोनिया ने बीच में कहा कि वह आज के समय की बात नहीं कर रही हैं क्योंकि आजकल हर जगह रेस्टोरेंट मिल जाते हैं। पर पहले जब कोई भारतीय विदेश जाता था तो खाने में परेशानी आती थी। बिल्कुल वैसे ही जब वह यहां भारत आई थीं तो उन्हें खाने में थोड़ा एडजस्ट करना पड़ा। खासकर मिर्च वगैरह में। 

सोनिया को नहीं पसंद ये चीजें
इस पर राहुुल ने कहा कि आपको तो मिंट भी पसंद नहीं था। इस पर सोनिया ने कहा, 'मुझे हरा धनिया नहीं पसंद है।' तो राहुल बोले- अरे हां आपको धनिया और अचार भी तो पसंद नहीं था, लेकिन अब तो पसंद है।

सोनिया ने कहा, 'हां समय के साथ बदलाव आता है। अब मैं अगर विदेश जाती हूं तो मुझे सबसे पहले वापस आकर अरहर की दाल और चावल चाहिए होता है।'

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब वह इग्लैंड में पढ़ रहे थे तो उनके पास कोई विकल्प नहीं था। इसलिए उन्होंने खाना बनाना सीख लिया था। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वह खाने में कुछ चीजे बना लेंगे। राहुल ने आगे कहा कि राजनीति में अधिकतर लड़ाई खाने के पीछे ही हुई हैं। गांधी जी ने खाने के लिए लड़ाई की थी। उन्होंने शाकाहारी भोजन पर ध्यान दिलाया था। 
विज्ञापन


इन सब बातों के बीच मुरब्बा भी बनकर तैयार हो गया और राहुल ने जार में भरकर पैक कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें