फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Sadharan: एक और सेमी हाईस्पीड ट्रेन का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘वंदे साधारण’; जानें इससे जुड़ी 5 बातें

Mon, 30 Oct 2023 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। यह सोलापुर से मुंबई जाती दिख रही है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने इसे कोई नाम नहीं दिया है, लेकिन लोग इस ट्रेन को 'वंदे भारत साधारण' कह कर बुला रहे हैं। 
 
विज्ञापन
वंदे भारत साधरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में वंदे भारत ट्रेनों से लोग आरामदायक यात्रा का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इसका किराया अधिक है। इस कारण गरीबों के लिए इन ट्रेनों में सफर करना कठिन है। सामान्य और निम्न आयवर्ग के आम लोग भी कम किराए में वंदे भारत की तरह ही आरामदायक यात्रा कर सकें, इसके लिए रेलवे अब वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने वाला है।

विज्ञापन


इस बीच, एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। यह सोलापुर से मुंबई जाती दिख रही है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने इसे कोई नाम नहीं दिया है, लेकिन लोग इस ट्रेन को 'वंदे भारत साधारण' कह कर बुला रहे हैं। 

आइए अब इस ट्रेन से जुड़ी कुछ खास बातें जान लेते हैं। 

  1. यह वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर संस्करण है, जो देश भर में 30 से अधिक मार्गों पर चल रही है। ट्रेन का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) में किया गया है।

  2. दोनों सिरों पर इलेक्ट्रिक इंजन हैं। दोनों ओर इंजन के साथ पुश-पुल तकनीक से आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी। ट्रेन में लगभग 1,800 यात्री सफर कर सकेंगे। इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है।

  3. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे ने 102 वंदे भारत बनाने की योजना बनाई है। साल 2022-2023 के दौरान 35 और साल 2023-2024 के बीच 67 ट्रेनों का निर्माण किया जाना है। इनमें से 75 वंदे भारत चेयर कार के रूप में और शेष स्लीपर के रूप में बनाने की योजना है।

  4. भारतीय रेलवे ने तीन अलग-अलग तकनीकों की वंदे भारत ट्रेनों के 400 स्लीपर बनाने की भी योजना बनाई है।

  5. नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें