फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बांद्रा रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉल पर दिखा चूहा, लगाया 10,000 का जुर्माना

Sun, 31 Mar 2019 02:37 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
विज्ञापन
बांद्रा रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉल में घूमता चूहा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे ने बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के एक खानपान स्टॉल पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि स्टॉल के अंदर एक चूहा घूमते हुए नजर आया था। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

 

विज्ञापन

इस वीडियो को ट्विटर पर इंदरजीत वच्चार नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो में साफ दिखता है कि चूहा पानी की बोतलों वाले खांचे में रखी बोतलों के ऊपर चढ़ा हुआ है। इसके ऊपर चॉकलेट और भेल बनाने का सामान रखा हुआ है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने बताया कि स्टॉल पर जुर्माना लगाया गया है।

भाकर ने कहा, 'गहरी सफाई और कीट और कुतरने वाले जानवर जैसे कि चूहे से नियंत्रण के बावजूद खानपान स्टॉल पर चूहा दिखने के कारण मैसर्स एसयू परमार चना सिंह कियोस्क पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' वहीं रेल कार्यकर्ता मंसूर दर्वेश का कहना है कि खानपान स्टॉल की निगरानी करने वाले प्रभारी अधिकारी को भी सजा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें