फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवाड़ा में बोले राहुल गांधी, कांग्रेसी जीती तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे

Sun, 31 Mar 2019 02:19 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रैली में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि राज्य की पार्टियां इस मुद्दे को ‘आक्रामकता’ से उठाने में विफल रहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी गरीबी पर भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' करेगी। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आय (न्याय) योजना का उनका वादा एक अहिंसक हथियार है, जो गरीबों के उत्थान के लिए उपयोग होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी आरोप लगाया कि मोदी पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। कहा- मैं हैरान हूं कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक दल पीएम मोदी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं कि उन्होंने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाए। राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली में गांधी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस नीत सरकारों ने गरीबी उन्मूलन योजनाएं बनाई थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब कुछ समाप्त कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने करीब 30 मिनट के भाषण में कहा पीएम मोदी ने मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा कानून के स्तंभों को बर्बाद कर दिया। अपनी प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना 'न्याय' को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह गरीबी के खिलाफ पार्टी का अहिंसक हथियार है। गांधी ने कहा कि जहां मोदी ने “गरीबों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की’’ वहीं उनकी पार्टी गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं। कांग्रेस आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें