हैदराबाद में प्रसिद्ध चारमीनार के पास एक व्यक्ति का 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिय ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है, यह वीडियो क्लिप को व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
हरकत में आई पुलिस
वीडियो में फिल्मी गाने क्यों पैसा-पैसा करती है..को मिक्स करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तभी इस ओर पुलिस अधिकारियों का ध्यान भी गया। चारमीनार इंस्पेक्टर बी गुरु नायडू ने जानकारी दी कि वे इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "एक व्यक्ति कार से नीचे उतरा, नोटों को उछाला और चला गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हम पूछताछ कर रहे हैं कि घटना कब हुई थी। सत्यापन के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
यूजर्स ने कहा पैसे बर्बाद न करो
ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद इस वीडियो पर नेटिजन्स की प्रकियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने सलाह दी कि ऐसे पैसे न बर्बाद करो, जरूरतमंद को दे दो या अनाथालय में दान कर दो। एक ने हैरानी से पूछा कोई भी पैसा लूट नहीं रहा है, असली है या नकली।