फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिता कर रहा था चप्पल से पिटाई, 12 साल की लड़की ने छत से छलांग लगाई

Mon, 16 Apr 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पिता की बेरहम पिटाई से नाबालिग बेटी इतना डर गई कि उसने छत से छलांग लगा दी। बारह वर्षीय किशोरी को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताकर जयपुर रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये मामला अलवर जिले के नीमराणा के विजय बाग का है। यहां एक व्यक्ति अपनी बेटी को छत पर जूते से पीट रहा है। उसकी बेटी छत पर गिरी पड़ी है, लेकिन पिता लगातार पीट रहा है। जैसे ही पिता कुछ कदम पीछे हटता है तो मौका पाकर लड़की ने छत से छलांग लगा दी। छत से कूदने की वजह से किशोरी के दोनों पैरों में फैक्चर हो गया और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई। 

जानकारी के अनुसार आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरी फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी, जो पिता को नागवार गुजरा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पड़ोसी ने मोबाइल के जरिए बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए वीडियो:- 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें