फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों को अपने सांसदों के लिए आचार संहिता बनानी चाहिए : नायडू

Fri, 09 Aug 2019 04:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम वेंकैया नायडू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि संसद में सांसदों के आचरण की निगरानी के लिए राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता बनानी चाहिए। संसद सत्र के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से उन्होंने यह बात कही। राज्यसभा के सभापति नायडू ने सुझाव दिया पार्टियों को यह आचार संहिता अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सुझाव देता हूं कि सांसदों के व्यवहार की निगरानी रखने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास एक आचार संहिता होनी चाहिए। नायडू ने संसद के सफल सत्र पर संतोष जताया, जिसमें कई अहम विधेयक पारित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र ने संसद की कामकाज के बारे में लोगों का नजरिया बदलने में मदद की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें