फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति चुनाव: समाजवादी विचारधारा का समर्थन करने वाले बुद्धिजीवियों ने रेड्डी का किया समर्थन, जानें वजह

Tue, 26 Aug 2025 07:26 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच 9 सितंबर को सीधा मुकाबला होगा। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।
विज्ञापन
इन बुद्धिजीवियों ने बी. सुदर्शन रेड्डी का किया समर्थन - फोटो : अमर उजाला / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अगले महीने 9 सितंबर 2025 को चुनाव होने वाले हैं। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में है। अपने नामांकन के बाद से ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी सभी राजनीतिक पार्टियों से अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इस बीच देश के कई राज्यों से आने वाले समाजवादी विचारक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों समेत कई संगठन और बुद्धिजीवियों ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से बी. सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Vice Presidential Polls: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख गुजर गई, उपराष्ट्रपति चुनाव में आमने-सामने NDA और विपक्ष

समाजवादी विचारकों ने क्या की अपील?
समाजवादी विचारकों की तरफ से जारी की गई अपील में कहा गया है, इस समय हमारा लोकतंत्र बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा हैं। सत्ता की चाह में राजनीतिक नेतृत्व का एक वर्ग सांप्रदायिक घृणा और जातीय हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। यह राष्ट्र के स्वप्न के विरुद्ध है जिसने लोगों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया था। यदि आज हमने हमारे संविधान के मूल मूल्यों जैसे स्वतंत्रता, न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को नए सिरे मजबूत नहीं किया तो देश की एकता और सद्भाव खतरे में पड़ जाएंगी। आज हमें राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए सक्षम लोगों की जरूरत है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि एक प्रतिष्ठित संविधानविद और बुद्धिजीवी न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी हमारे देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे है।
विज्ञापन


सांसदों से बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की गुजारिश
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति साम्राज्यवाद, औपनिवेशिक दमन और जनता के शोषण के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सर्वोत्तम परंपराओं का प्रतीक हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी न केवल पूर्णतः न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, धर्मनिरपेक्ष, संवेदनशील रूप से मानवीय और लोकतांत्रिक स्वभाव के हैं, बल्कि वे सभी के अधिकारों के प्रति गहरा सम्मान भी रखते हैं। रेड्डी समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने जीवन भर समाजवाद, समानता और न्याय के लिए काम किया। उनका यह योगदान वकीलों, कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है। हम सभी सांसदों से गुजारिश करते हैं कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत का उप राष्ट्रपति बनाने में मदद करें। ऐसा करके वे हमारे संविधान के महान मूल्यों का सम्मान करेंगे।

सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी में सीधा मुकाबला
इस बीच उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई है। दोनों उम्मीदवारों में से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। अब सत्तारूढ़ एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच 9 सितंबर को सीधा मुकाबला होगा। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं- राधाकृष्णन तमिलनाडु से और सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना से विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव को वैचारिक लड़ाई बताया है। हालांकि, आंकड़े सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VP Polls: विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी बोले- खतरे में संविधान, दो विचारधाराओं की लड़ाई है उपराष्ट्रपति चुनाव

कहां और कब से कब तक उपराष्ट्रपति चुनाव का मतदान?
राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि उप राष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान मंगलवार 9 सितंबर, 2025 को कमरा संख्या एफ-101, वसुधा, संसद भवन, नई दिल्ली में होगा। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा। जारी बयान में कहा गया कि भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र हैं और चुनाव में भाग लेने के हकदार भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें