फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राष्ट्रपति के दरबार में हाजिर होंगे 15 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति

Sat, 06 Jan 2018 03:31 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
president house
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब समेत पंद्रह राज्यों के छात्रों को गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक्ट 2009 के तहत 15 केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। नौ साल बीतने के बाद भी उक्त विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से काम नहीं कर रहे हैं। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए इनके कुलपति शनिवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ काविंद के दरबार में हाजिर होंगे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कुलपतियों के साथ यह पहली बैठक है। इसमें सभी पंद्रह कुलपतियों से उनकी पुरानी रिपोर्ट ली जाएगी। कुलपतियों को भविष्य की योजनाओं को लेकर एजेंडा भी पेश करना होगा। इसके अलावा शिक्षकों के खाली पदों को भरने, रिसर्च व इनोवेशन को लेकर काम करने, नए सेंटर व मार्केट डिमांड के आधार पर नए कोर्स ईजाद करने और सीटों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा होगी। कई विश्वविद्यालयों के पास अभी तक स्थायी कैंपस भी नहीं है। 

खुशखबरी: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों के कुलपति होंगे पेश

president house of india
अधिकारी के मुताबिक, नवंबर में राष्ट्रपति की राज्यपालों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक हुई थी। इसमें स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा पर बात हुई। इस दौरान अधिकतर राज्यपालों ने राष्ट्रपति को बताया कि स्टेट यूनिवर्सिटी में तो राज्य सुधार कर लेंगे, लेकिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार के अधीन है। उन्होंने बताया था कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी नौ सालों के बाद भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं, क्योंकि शिक्षकों के पद खाली हैं।

इसके साथ ही कोई नया सेंटर या कोर्स शुरू नहीं हो पाया, जिसके चलते छात्रों को दाखिला लेने में कोई फायदा नहीं है। इसके बाद राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सभी पंद्रह सेंट्रल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट मांगी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब कुलपतियों के साथ विजिटर की यह पहली बैठक आयोजित होने जा रही है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, राजीव गांधी नेशनल एवीएशन यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल ,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, नालंदा यूनिवर्सिटी, साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ,गुजरात सेंट्र्ल यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें