फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Visit: उपराष्ट्रपति नायडृ करेंगे तीन देशो का दौरा, 30 मई से 7 जून तक का यह होगा कार्यक्रम

Mon, 30 May 2022 10:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति अपनी 3-देश की यात्रा के पहले चरण के लिए लिब्रेविल, गैबॉन पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
venkaiah naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को गैबॉन पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत गैबॉन के प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टियन ओसूका रापोंडा और विदेश मंत्री माइकल मौसा-अदामो ने किया। उपराष्ट्रपति अपनी 3-देश की यात्रा के पहले चरण के लिए लिब्रेविल, गैबॉन पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


इससे पहले बीते गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि उपराष्ट्रपति के स्तर पर भारत की ओर से तीनों देशों की यह पहली यात्रा होगी। वहीं, यह भारत की ओर से गैबॉन और सेनेगल की पहली उच्च स्तरीय यात्रा भी होगी। 
 
विदेश मंत्रालय ने 30 मई से 7 जून तक यात्रा की घोषणा करते हुए बताया था कि उपराष्ट्रपति की यात्रा में उनके साथ स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और तीन सांसद सदस्यों सुशील कुमार मोदी, विजय पाल सिंह तोमर और पी. रवींद्रनाथ सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधमंडल भी होगा।
विज्ञापन

 
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि उपराष्ट्रपति की कतर यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में हैं। उपराष्ट्रपति 30 मई से एक जून तक गेबन की यात्रा पर रहेंगे। 1 जून से 3 जून तक सेनेगल की यात्रा करेंगे। उपराष्ट्रपति चार जून से सात जून तक कतर यात्रा पर जाएंगे।
 
वेंकेया नायडू गोबन की प्रधानमंत्री रोज क्रिश्चियन ओसोउका रापोंडा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा गोबन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओंदिम्बा और अन्य गणमान्य लोगों से भेंट करेंगे। वहीं, सेनेगल यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति मैकी साल से मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं नायडू वहां के कारोबारियों और भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात करेंगे। कतर में नायडू वहां के नायब अमीर शेख अब्दुल्ला बिन हमाद अल थानी से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें