फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीओ समिट में बोले वेंकैया नायडू- हमारे सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती है आतंकवाद

Mon, 30 Nov 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को 19वें एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। 

विज्ञापन


वेंकैया नायडू ने कहा, 'भारत और एससीओ क्षेत्र के बीच संबंध हजारों वर्षों से निर्बाध रूप से विकसित हुए हैं। 2025 तक भारत की जीडीपी पांच ट्रिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। यह 29 वर्ष की औसत आयु वाला सबसे युवा देश होगा।'



बैठक में उपराष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र में हमारे सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती आतंकवाद है, विशेष रूप से सीमा पार से होने वाला आतंकवाद। भारत अपनी सभी तरह की अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की निंदा करता है। हम विशेष रूप से उन देशों के बारे में चिंतित हैं जिनकी नीतियों के जरिए आतंकवादी लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर भारत की लड़ाई का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'भारत ने बहादुरी के साथ वैश्विक महामारी का मुकाबला किया है और वायरस से लड़ने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है। भारत में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे निचले स्तर पर है। भारत के प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें