फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, कोलकाता के कालीघाट मंदिर में की पूजा-अर्चना

Tue, 29 Nov 2022 07:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता

सार

अगस्त में उपराष्ट्रपति बनने से पहले जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। वहीं उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। अगस्त में उपराष्ट्रपति बनने से पहले धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है।

विज्ञापन


कोलकाता पहुंचने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का स्वागत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बीरबाहा हंसदा और ज्योत्सना मंडी ने किया। इसके बाद धनखड़ को कोलकाता आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

राज्यपाल के तौर पर तीन साल के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, चुनाव के बाद हिंसा, राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति, विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और राज्य प्रशासन की आलोचना करते हुए ट्वीट करने जैसे मामलों पर धनखड़ का ममता बनर्जी सरकार के साथ लगातार टकराव देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें