फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankar: उपराष्ट्रपति ने सोरोस एजेंडा और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कही बड़ी बात; सांसदों को भी दी नसीहत

Tue, 28 Feb 2023 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास में उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वह सदन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बाध्य थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद सत्र के दौरान हालिया व्यवधानों का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यह एक स्थायी ढांचा है, जिसे भंग नहीं किया जा सकता है। हमारे लिए एक मॉडल है।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की जनता से अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के एजेंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री जैसी गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने उन लोगों से उनसे सावधान रहने को कहा, जो दूसरे तरीके से राजनीति कर रहे हैं। IIT मद्रास में सेंटर फॉर इनोवेशन फैसिलिटी के उद्घाटन को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के मामले पर अपना फैसला सुनाया था, लेकिन अभिव्यक्ति के नाम पर क्या आप सुप्रीम कोर्ट और दो दशक की गहन जांच को नीचा दिखा सकते हैं?  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सज्जन थे, जो कुछ धन और शक्ति का उपयोग कर रहे थे। उनके पास कुछ समर्थक हैं, उनके कुछ लाभार्थी हैं, उनके पास कुछ राजकोषीय परजीवी हैं और वे हमारे देश के लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं। मैं चकित और दुखी हूं। एक समझदार दिमाग हमारी तुलना बिना पड़ोसियों के दक्षिणी देश से कैसे कर सकता है? इससे पहले म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सोरोस ने कहा था कि अदाणी पर स्टॉक हेरफेर का आरोप है। उनका स्टॉक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पीएम मोदी इस विषय पर चुप हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों का जवाब देना होगा।

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सांसदों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सांसद स्वस्थ चर्चा में भाग लेंगे। सदन की कार्यवाही बाधित करने से परहेज करेंगे। उन्होंने राज्यसभा में मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने संसद में अनधिकृत सूचना का उल्लेख करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस को भी उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में सदन में अनुशासन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उन पर है।
विज्ञापन


सदन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बाध्य
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास में उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वह सदन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बाध्य थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद सत्र के दौरान हालिया व्यवधानों का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यह एक स्थायी ढांचा है, जिसे भंग नहीं किया जा सकता है। हमारे लिए एक मॉडल है।

करदाताओं का पैसा बर्बाद हो जाएगा
उन्होंने कहा कि यदि कार्यपालिका को जवाबदेह ठहराने के लिए बनी संसद बिना किसी कामकाज के बाधित रही तो करदाताओं का पैसा बर्बाद हो जाएगा। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से अपील की कि वे एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करें, जिससे लोकतंत्र और संसद या विधायिका की गरिमा पर आंच न आए।

लापरवाह तरीके से आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए
उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद पटल पर किसी भी तरह की असत्यापित जानकारी नहीं रखनी चाहिए या लापरवाह तरीके से आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने राज्यसभा में मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। पिछले साल उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से धनखड़ का तमिलनाडु का यह पहला दौरा है। बाद में छात्रों के साथ बातचीत में धनखड़ ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सांसद अपना काम करें, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाएं। मैं लोकतंत्र के मंदिर राज्यसभा को संवाद, बहस, चर्चा और शिक्षा का केंद्र बनाना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें