फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवा के नाम पर वियाग्रा की बिक्री, यूपी से भेजी जाती थी महाराष्ट्र

Wed, 01 Aug 2018 08:02 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
himalayan viagra kirajari
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थित एक कंपनी महाराष्ट्र में अवैध तरीके से दो ऐसी आयुर्वेदिक औषधियों की आपूर्ति करा रही है जिसमें वे दवाइयां है जिनका इस्तेमाल तथाकथित यौन शक्तिवर्धक दवा वियाग्रा में किया जाता है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एफडीए ने एक आपूर्तिकर्ता के यहां छापेमारी कर दवाइयां बरामद की है जिसकी कीमत 16 हजार रूपये है।

एफडीए के औरंगाबाद मंडल के संयुक्त आयुक्त एस एस काले ने भाषा को बताया कि दवाइयों की यह खेप उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से यहां लायी गयी थी और इसकी आपूर्ति नमन इंडिया नामक एक कंपनी करवा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रत्येक कैप्सूल में 49.5 ग्राम वियाग्रा मिली।

काले ने बताया कि दवाइयों की इस खेप में एक आयुर्वेदिक क्रीम भी थी जिसमें अच्छी मात्रा में लिग्नोकाइन हाइड्रोक्लोराइड है। हालांकि, पैकिंग के ऊपर केवल हर्बल पदार्थों का नाम लिखा हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार वियाग्रा का इस्तेमाल यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए किया जाता है और इसका सेवन चिकित्सक की देखरेख में किया जाता है । बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के वियाग्रा लेने से इसका गलत प्रभाव भी हो सकता है।
विज्ञापन


एफडीए अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और इस संबंध में नमन इंडिया के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें