फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय ने ट्वीट कर पूछा- ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से क्यों मिले थे राजनाथ सिंह?

Fri, 08 Jul 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की मुलाकात  पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि  जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने पर मेरी आलोचना की जा रही है लेकिन राजनाथ सिंह बारे में क्या कहेंगे जो बम ब्लास्ट के आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं।
विज्ञापन

  I am being criticised for sharing stage with Zakir Naik but what about Rajnath Singh ji meeting Bomb Blast accused Pragya Thakur ? — digvijaya singh (@digvijaya_28) July 8, 2016


दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि प्रज्ञा ठाकुर बम ब्लास्ट में आरोपी हैं लेकिन क्या जाकिर नाइक के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज किया गया है? श्री श्री रविशंकर के बारे में क्या कहेंगे जिन्होंने जाकिर के साथ मंच साझा किया है।
विज्ञापन

  Pragya is an accused in Bomb Blast is there a case against Zakir Naik as yet ? What about Sri Sri Ravi Shankar ji sharing stage with Zakir ? — digvijaya singh (@digvijaya_28) July 8, 2016
विज्ञापन

दिग्विजय दे चुके हैं सफाई, भाजपा का भी बन रहे निशाना

- फोटो : youtube
इससे पहले  विवादित मुस्लिम उपदेशक डॉ जाकिर नाईक के साथ वर्ष 2012 में एक समारोह में मंच साझा करने और नाइक को शांतिदूत बताने वाले बयान पर आलोचना झेल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी थी।

उन्होंने कहा था कि नफरत फैलाने के भाषण देने वाले चाहे वे मुसलमान हों या हिंदू या ईसाई, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

वहीं साल 2012 के एक वीडियो में नाईक की तारीफ करते नजर आ रहे दिग्विजय सिंह पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। कोई भी व्यक्ति जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इसे बढ़ावा देता है वह दोषी है। नाईक जैसे लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। मौजूदा कानून प्रणाली के तहत सरकारी एजेंसियों को नाईक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’

Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें