फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: जयराम रमेश को कर्ण सिंह ने आड़े हाथों लिया, बोले- पिता पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे स्वीकार

Sat, 05 Nov 2022 05:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

कर्ण सिंह ने कहा कि मैंने देखा है कि जयराम रमेश ने अखबार में छपे मेरे लेख पर एक बयान दिया है। उन्होंने दो बातें कहीं हैं और दोनों अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय पर उनके एक हालिया लेख की आलोचना करने के लिए पार्टी सहयोगी जयराम रमेश पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि पिता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन


कर्ण सिंह ने कहा कि मैंने देखा है कि जयराम रमेश ने अखबार में छपे मेरे लेख पर एक बयान दिया है। उन्होंने दो बातें कहीं हैं और दोनों अस्वीकार्य हैं। रमेश का आरोप है कि एक तरह से मेरा लेख पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ था। यह बिल्कुल बेकार बात है। पंडित जी तब से मेरे गुरु थे जब से मैंने 18 साल की उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था। सिंह के एक अंग्रेजी अखबार में छपे आलेख की रमेश ने यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तर्ज पर कांग्रेस और नेहरू को निशाना बना रहे हैं। इस आलेख में सिंह ने अपने पिता और कश्मीर के तत्कालीन शासक हरि सिंह का बचाव किया था।

रिजिजू के आरोपों का जवाब देने पर काम करें रमेश
सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी नवीनतम पुस्तक ‘एन एक्जामिन्ड लाइफ’ नेहरू को समर्पित की थी और अपने लेख में उन्होंने स्पष्ट किया कि लेख में कही गई बातों का रिजिजू द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, रिजिजू के आरोपों का विस्तृत खंडन करने की जरूरत है जिस पर रमेश को काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


क्या कहा था रमेश ने
रमेश ने ट्वीट किया है कि जम्मू-कश्मीर पर एक भी विद्वान और गंभीर काम नहीं है जो महाराजा हरि सिंह को अच्छी रोशनी में चित्रित करता है। रमेश ने एक किताब के कवर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि यहां तक कि वीपी मेनन का आधिकारिक काम भी हरि सिंह को ऐसा शख्स नहीं बनाता जिनके साथ गलत हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें