फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xiaomi illegal royalty case : शाओमी ने अवैध रॉयल्टी के नाम पर किया गुमराह, ईडी ने कोर्ट में खोली कंपनी की पोल

Sat, 05 Nov 2022 05:49 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ईडी ने कोर्ट में बताया, डॉयच बैंक के इंडिया एग्जीक्यूटिव ने  अप्रैल में बताया था कि भारतीय कानून के अनुसार, रॉयल्टी भुगतान के लिए शाओमी इंडिया और क्वालकॉम के बीच कानूनी समझौता होना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी कॉर्प की भारत में सक्रिय इकाई ने अपने बैंकर डॉयच बैंक को रॉयल्टी भुगतान के नाम पर गुमराह किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में इसका खुलासा किया है। ईडी के मुताबिक, शाओमी इंडिया ने रॉयल्टी की आड़ में अमेरिकी चिप फर्म क्वालकॉम और अन्य को अवैध राशि हस्तांतरित की। 

विज्ञापन


जबकि, उसके पास समझौते के कोई दस्तावेज नहीं हैं। ईडी ने शाओमी के 67 करोड़ अमेरिकी  डॉलर के बैंक जमा को सीज कर लिया है। हालांकि, शाओमी ने किसी अनियमितता से इन्कार किया है। कंपनी ने कोर्ट में बैंक जमा को सीज करने के कदम को चुनौती दी है। भारत में शाओमी के फ्रीज किए गए चार में से एक खाता डॉयच बैंक में है।

सात को कोर्ट में सुनवाई

  • शाओमी ने ईडी पर भारतीय बाजार में कारोबार बंद कराने का आरोप लगाया है। अदालत ने अक्तूबर में शाओमी को  राहत देने से इन्कार कर दिया था। मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। 
  • सीएफओ-एमडी ने मानी गलती : ईडी ने बताया, जांच के दौरान शाओमी इंडिया के सीएफओ समीर बीएस राव और तत्कालीन एमडी मनु कुमार जैन ने स्वीकार किया कि क्वालकॉम से  कोई समझौता नहीं हुआ था। रॉयल्टी का भुगतान चीन में बैठे शीर्ष अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर किया था।

बैंक से बोला था झूठ

  • ईडी ने कोर्ट में बताया, डॉयच बैंक के इंडिया एग्जीक्यूटिव ने  अप्रैल में बताया था कि भारतीय कानून के अनुसार, रॉयल्टी भुगतान के लिए शाओमी इंडिया और क्वालकॉम के बीच कानूनी समझौता होना बहुत जरूरी है। 
  • शाओमी ने पहले दावा किया था कि उसके पास दस्तावेज हैं। हालांकि, बाद में कुछ गोपनीयता कारणों का हवाला देकर दस्तावेज साझा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें