फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकटेश वर्मा बने रूस में भारत के नये राजदूत

Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान में स्पेन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह पंकज सरण का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

सरकार ने पार्थ सतपथी को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के सतपथी वर्तमान में नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें