फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित वेमुला के साथी ने किया कुलपति से डिग्री लेने से इंकार

Sun, 02 Oct 2016 03:54 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके रोहित वेमुला के साथी वेपुला सुनकन्ना ने यूनिवर्सिटी के कुलपति अप्पा राव के हाथों डिग्री लेने से इंकार कर दिया। वेपुला सुकन्ना चर्चित रेहित वेमुला के साथ पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था और पिछले साल अन्य साथियों सहित कॉलेज हॉस्टल से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन


हैदराबाद यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में जब वेपुला का नाम पुकारा गया तो स्टेज में पहुंच कर उसने कुलपति के हाथों से डिग्री लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के उप कुलपति विपिन श्रीवास्तव ने वेपुला को अपने हाथों से डिग्री प्रदान की। 

पिछले साल रोहित वेमुला और वेपुला सुकन्ना को उनके साथियों समेत अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत छात्रावास से निकाल दिया गया था। जिसके बाद इसी साल के शुरुआत में रोहित वेमुला ने आत्महत्या कर ली थी जिसके पीछे कुलपति को दोषी ठहराया गया था। बाद में यह राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें