फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer Savarkar: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, अब स्वतंत्रवीर गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा सावरकर का जन्मदिन

Tue, 11 Apr 2023 12:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की स्वतंत्रता के लिए सावरकर का योगदान बेहद अहम है।  उनके विचारों के प्रचार और प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Maharashtra CM - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जन्मदिन के अवसर पर स्वतंत्र वीर गौरव दिवस मनाने का फैसला किया है। वीडी सावरकर के जन्मदिन पर स्वतंत्रवीर गौरव दिवस मनाने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने रखा था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सावरकर के जन्मदिन को स्वतंत्रवीर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उनके विचारों को फैलाने और प्रचारित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। 

राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव स्वीकर करने के बाद सीएम ऑफिस से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया- "स्वतंत्र वीर सावरकर के जन्मदिन (28 मई ) को ‘स्वातंत्र्यवीर गौरव दिन’ के तौर पर मनाया जाने वाला है। देश की स्वतंत्रता के लिए सावरकर का योगदान बेहद अहम है।  उनके विचारों के प्रचार और प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा।"
विज्ञापन


सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के बाघपुर में हुआ था। उनके देश की आजादी में दिए गए योगदानों पर उनका आभार जताने के लिए राज्य सरकार ने उनके जन्मदिन पर स्वतंत्रवीर गौरव दिवस मनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें