फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सावरकर के पोते ने राहुल गांधी पर किया मानहानि का मुकदमा, बोले- आए दिन देते हैं गलत बयान

सार

सत्यकी ने आरोप लगाया कि राहुल ने इस साल यूनाइटेड किंगडम की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भगवा विचारक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा कवि और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के भाई-बहनों में से एक के पोते सत्यकी सावरकर ने दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। 

विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए बुधवार को सत्यकी ने आरोप लगाया कि राहुल ने इस साल यूनाइटेड किंगडम की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भगवा विचारक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे और एक सभा में टिप्पणी की कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने अपने 5-6 दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम को पीटा और वीर सावरकर ने इसका आनंद लिया। यह टिप्पणी एक अपमान है क्योंकि वह घटना यह उनकी कल्पना की उपज है। उन्होंने कहा, वीर सावरकर ने किसी भी किताब में इस तरह की बातें नहीं लिखी। सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से वीर सावरकर के खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं। उन्हें रोकना बेहद जरुरी है। इससे पहले 'मोदी' सरनेम पर टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

एमवीए की 16 अप्रैल की नागपुर रैली के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका
भाजपा के एक विधायक ने 16 अप्रैल को नागपुर में होने वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की 'वज्रमुठ' रैली के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह जानकारी नागपुर पूर्व से भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने दी। 
विज्ञापन


रैली के लिए तय किया गया खेल का मैदान
एमवीए की रैली, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं, यह दर्शन कॉलोनी के खेल के मैदान में आयोजित होनी है। भाजपा विधायक खोपड़े ने कहा कि भाजपा नगरसेवक और अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम के मार्गदर्शन में दर्शन कॉलोनी के चार निवासियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है। 

खेल परिसर के  खराब होने की  वजह से रैली के खिलाफ है लोग
भाजपा विधायक ने इससे पहले नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) के अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी को एक पत्र भेजा था, जिसमें उनसे खेल के मैदान में रैली करने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया था क्योंकि इससे परिसर खराब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें