मनसुखभाई को पीएम मोदी ने कैबिनेट से निकाल दिया है।
मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता मनसुखभाई वासवा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री जुआल ओरम, आनंदी बेन पटेल और राज्य के वित्त मंत्री सौरभ पटेल की तिकड़ी ने कैबिनेट से बाहर करवाया है। वासवा का कहना है कि इन तीनों ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके खिलाफ शिकायत की थी।
वासवा ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि जिस तरह से पार्टी और सरकार ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है, वैसे तो कोई भी सच बोलेने की हिम्मत नहीं करेगा। वासवा भरूच से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की मांग को लेकर सरकार से उनके कुछ विवाद थे, जिसके चलते पीएम मोदी से उनकी शिकायत की गई है।