फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के पूर्व कप्तान ने बनाया सबसे ऊंचे कैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 06 Jul 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक क्रिकेटर जो दूसरी टीम के सफलतम टेस्ट कप्तानों में से एक हैं ने सबसे ऊंचे कैच का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को रिटायर हुए एक दशक से ज्यादा हो चुका है। मगर इस उम्र में भी नासिर ने गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपने नाम दर्ज करा लिया है। और उनका रिकॉर्ड है अब तक का सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में स्काई स्पोर्ट्स ने यह चैलेंज दिया था। इस चैलेंज में हुसैन को ड्रोन से फेंकी गेंद की सुरक्षित तरीके से कैच करना था। इसके लिए न्यूनतम ऊंचाई 100 फीट की थी। नासिर हुसैन को इसके लिए कुल 3 मौके दिए गए। बॉल के नीचे आने की स्पीड 74 मील प्रति घंटा थी, यानि करीब 119 किलोमीटर प्रति घंटा।
विज्ञापन


अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान स्लिप पर कैचिंग के लिए खड़े रहने वाले 48 साल के भारतीय मूल के हुसैन ने इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया। पहले ही प्रयास में सफल होने वाले नासिर ने मीटर के दूसरे प्रयास में भी सफलता प्राप्त की। हालांकि तीसरे और आखरी प्रयास को वो कैच लपक नहीं सके।
विज्ञापन

हुसैन ने 160 फुट की ऊंचाई से लपका कैच

नासिर हुस्सैन - फोटो : Sky Sports
चेन्नई में जन्मे नासिर हुसैन ने लाल रंग की बॉल 49 मीटर यानि 160 फुट और 9 इंच की ऊंचाई से लपकी। इससे पहले वो 100 फुट की ऊंचाई से फेंकी गेंद लपकने भी सफल रहे थे। हालांकि तीसरे प्रयास में गेंद की ऊंचाई 400 फुट थी, जिसे वो लपक नहीं पाए।

अपने इस रिकॉर्ड से नासिर काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि ग्लव्स पहनकर उन्होंने पहली बार कैच पकड़ने का प्रयास किया था। इससे पहले उन्होंने कभी भी दस्ताने पहन कर गेंद नहीं लपकी।

मजे का बात यह है कि नासिर के दोनों दस्ताने अलग-अलग रंग के थे। नासिर हुसैन भारतीय मूल के हैं। चेन्नई में पैदा होने वाले हुसैन फिलहाल कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें