फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू में हुए धमाके के पीछे आतंकी साजिश की आशंका

Sun, 08 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में धमाका - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि अस्पताल की पूरी बिल्डिंग हिल गई। इमरजेंसी के दूसरे छोर पर चल रही ओपीडी तक में धमाके से लोग दहल गए। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि ये ब्लास्ट सामान्य था। इमरजेंसी में एसी की पाइपलाइन या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर से इतना बड़ा धमाका नहीं हो सकता।
विज्ञापन


डॉ. उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद पहले ये सूचना भी आई कि ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ है। उसके तत्काल बाद ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करा दी गई थी। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त इमरजेंसी में अंधेरा छाने के साथ धुआं भर गया था और वहां अमोनिया नाइट्रेट की गंध आ रही थी, इससे भी जाहिर है कि ये ब्लास्ट सामान्य नहीं था।

उन्होंने इस बात की आशंका जाहिर की कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। धमाका कैसे हुआ, ये जांच का विषय है और इसकी गहराई से पड़ताल होनी चाहिए। प्रशासन के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी घटना की जांच करा रहा है। इस वक्त कई जांच एजेंसियां इस धमाके की जांच में जुटी हैं। साथ ही पीएमओ भी इस हादसे पर पल-पल की नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें