फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर में नहीं होगी वेटिंग टिकट और RAC सुविधा, वीआईपी कोटा भी खत्म

Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

अगले सप्ताह शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में रद्दीकरण के बदले आरक्षण (आरएसी) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकटों की कीमत राजधानी एक्सप्रेस जैसी मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में थोड़ी ज्यादा है। इसमें यात्रियों को 400 किलोमीटर की दूरी के लिए लगने वाले न्यूनतम किराये के बराबर भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, 'न्यूनतम शुल्क योग्य दूरी 400 किलोमीटर होगी। इस ट्रेन के लिए केवल कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। आरएसी/प्रतीक्षा सूची/आंशिक रूप से कंफर्म टिकटों का कोई प्रावधान नहीं होगा। अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के दिन से सभी बर्थ उपलब्ध होंगे।'

वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुईं ये सुविधाएं? 

  • न्यूनतम किराया 400 किलोमीटर की दूरी से होगा तय
  • अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी महिलाओं, दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा
  • वंदे भारत स्लीपर में नहीं होगा वीआईपी कोटा
  • कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास कोटा

विज्ञापन

यात्रियों से 3एसी के लिए 2.4 रुपये प्रति किलोमीटर, 2एसी के लिए 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर और फर्स्ट एसी के लिए 3.8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाएगा। इस हिसाब से 400 किलोमीटर तक की दूरी वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का न्यूनतम किराया 3एसी के लिए 960 रुपये, 2एसी के लिए 1,240 रुपये और 1एसी के लिए 1,520 रुपये होगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अलग से लगाया जाएगा। 

हावड़ा-गुवाहाटी के बीच लगेगा कितना किराया?
हावड़ा और गुवाहाटी के लॉन्च रूट के बीच 1,000 किलोमीटर की दूरी के लिए, 3एसी का किराया 2,400 रुपये, 2एसी का किराया 3,100 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3,800 रुपये होगा। 2,000 किलोमीटर की दूरी के लिए, 3एसी का किराया 4,800 रुपये, 2एसी का किराया 6,200 रुपये और 3एसी का किराया 7,600 रुपये है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें