फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कॉलेज क्रश से वायरल मीम तक, राहुल गांधी और Gen-Z छात्रओं के बीच मजेदार बातचीत; खूब हो रहा वायरल

Mon, 12 Jan 2026 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने जेन-जी छात्राओं से खुलकर बातचीत की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कॉलेज क्रश, शादी, पसंदीदा ट्रैवल और खाने तक, राहुल ने हर सवाल पर मजेदार और सहज अंदाज में जवाब दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कुछ जेन-जी छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से खुलकर बातचीत की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्राओं ने राहुल गांधी से कॉलेज क्रश, पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन से वायरल मेम्स तक सभी बातों को लेकर मस्ती-मस्ती में सवाल पूछे। राहुल ने भी हर सवाल पर मजेदार और सहज अंदाज में जवाब दिया। आइए जानते है राहुल गांधी और छात्राओं के बीच क्या-क्या बातचीत हुई?

विज्ञापन


पहले कॉलेज क्रश को लेकर क्या बोले राहुल? 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक छात्रा सबसे पहले राहुल गांधी के कॉलेज क्रश और उनके शादी के के बारे में सवाल पूछती है। इसके बाद राहुल ने मुस्कुराते हुए बताया कि वो कैसे कांग्रेस पार्टी और उनके राजनीतिक जीवन में व्यस्त हो गए है, जिसके चलते वो इन विषयों पर ध्यान नहीं दे पाते। इसके बाद जब पसंदीदा खाने के बारे में पूछा गया कि तो राहुल ने कहा कि करेला, पालक और मटर के अलावा मैं सब खाता हूं।   
 
ये भी पढ़ें:- Civic Polls: 'कोई मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता', महायुति रैली में ठाकरे परिवार पर जमकर बरसे फडणवीस
विज्ञापन
विज्ञापन


फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन
इस दौरान उन्होंने अपने मनपसंद यात्रा स्थल के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि मुझे उन सभी जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जहां मैं नहीं गया हूं। मुझे नई-नई जगहों पर जाना अच्छा लगता है।  इसके बाद एक छात्रा ने उनसे खतम, टाटा, बाय‑बाय जैसे वायरल मेम के बारे में पूछा, जिस पर राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ बातें होती हैं जिन्हें बोलना ही पड़ता है, जैसे ‘खतम, टाटा, बाय‑बाय'।

ये भी पढ़ें:- सोना-चांदी में ऐतिहासिक उछाल: चांदी ₹2.65 लाख और सोना ₹1.44 लाख के पार; वैश्विक तनाव के कारण भाव परवान पर

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें