जून में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा है। इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में ‘री-इन्वेस्ट 2024’ की शुरुआत की। वे अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।