गुजरात के मेहसाणा में संजय लीला भंसाली की फिल्म
पद्मावत के विरोध में बसों में आग लगाने की घटनाओं के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पलानपुर,गांधीनगर, साबरकांठा और बनासकांठा में बसों में आग लगाने की शिकायतें सामने आने के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने राजपूत समुदाय के विरोध के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ने यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।
गुजरात मल्टीप्लेक्स असोसिएशन के डायरेक्टर, राकेश पटेल ने कहा, 'हमने तय किया है कि हम पूरे गुजरात में यह फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। सभी डरे हुए हैं, कोई भी मल्टीप्लेक्स इस नुकसान या परेशान नहीं उठाना चाहता। आखिर हम यह नुकसान क्यों उठाएं?'