फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत: बसों में आग लगाकर फिल्म का विरोध, नॉर्थ गुजरात में बस सेवा ठप

Sun, 21 Jan 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मेहसाणा में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध में बसों में आग लगाने की घटनाओं के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पलानपुर,गांधीनगर, साबरकांठा और बनासकांठा में बसों में आग लगाने  की शिकायतें सामने आने के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने राजपूत समुदाय के विरोध के बाद नॉर्थ गुजरात में बस सेवा को बंद कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के मल्‍टीप्‍लेक्‍स असोसिएशन ने यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्‍म रिलीज नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


गुजरात मल्‍टीप्‍लेक्‍स असोसिएशन के डायरेक्‍टर, राकेश पटेल ने कहा, 'हमने तय किया है कि हम पूरे गुजरात में यह फिल्‍म रिलीज नहीं करेंगे। सभी डरे हुए हैं, कोई भी मल्‍टीप्‍लेक्‍स इस नुकसान या परेशान नहीं उठाना चाहता। आखिर हम यह नुकसान क्‍यों उठाएं?'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें