फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हंसी-ठिठोली करने वाले मंत्रियों से भतीजी करुणा ने मांगा इस्तीफा

Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
भाषा, रायपुर
विज्ञापन
वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हंसने वाले रमन सरकार के दोनों मंत्रियों से भतीजी करुणा शुक्ला ने मांगा इस्तीफा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा के एक कथित वीडियो में हंसते नजर आ रहे छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि सभा में हंसी ठिठोली करने वाले छत्तीसगढ़ के दोनों मंत्रियों को दिल्ली में तलब किया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में 23 अगस्त को रायपुर में वाजपेयी के लिए आयोजित शोकसभा के दौरान मंच के सामने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार एक-दूसरे से बातचीत करते हुये और हंसी ठिठोली करते हुये नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया में वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में नेताओं की हंसी-ठिठोली की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिससे भाजपा की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की सदस्य करूणा शुक्ला ने कहा कि उन्हें भाजपा के मंत्रियों के व्यवहार से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा, 'उनका राज्य बनाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है।' आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का गठन उस समय हुआ था जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें