फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए युवक ने निकाला नायाब तरीका, गाड़ी के कागज हेलमेट पर चिपकाए

Tue, 10 Sep 2019 05:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
राम शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए नई तरकीब निकाली है। राम शाह ने नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य दस्तावेज अपने हेलमेट पर चिपका लिए।
विज्ञापन


राम शाह ने कहा कि मैंने हेलमेट एक ऐसी पहली चीज है जिसे मैं बाइक चलाने से पहले लगाता हूं। इसीलिए मैंने इसपर सभी दस्तावेज चिपकाए हैं ताकि मुझे नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार कोई जुर्माना न लगे। कहा जा रहा है कि जैसे ही वो ट्रैफिक पुलिस के नजदीक जाते हैं, पुलिसकर्मी उनसे बिना कोई सवाल-जवाब किए उन्हें आगे बढ़ने को बोल देते हैं। 

राम शाह का ये नायाब तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि इस तरीके से उन्हें कभी भी सड़क पर कोई परेशानी नहीं होती और उन्हें कभी कोई जुर्माना नहीं देना पड़ता। 
विज्ञापन






वहीं, दूसरी तरफ भुवनेश्वर में हेलमेट नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना भरने वालों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा मुफ्त में हेलमेट दिया जा रहा है। साथ में यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया वाहन सवारों को 'थैंक यू' कार्ड दिया जा रहा है। 
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें