फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vadodara Boat Capsize: कंपनी का ठेकेदार विनीत कोटिया गिरफ्तार, वडोदरा नाव हादसे में गई थी 14 लोगों की जान

Wed, 24 Jan 2024 06:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पिछले सप्ताह वडोदरा की एक झील में नाव पलटने से 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के लिए विनीत कोटिया जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
Vineet Kotia arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने वडोदरा नाव हादसे के मुख्य आरोपी और कोटिया प्रोजेक्ट्स के ठेकेदार विनीत कोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले सप्ताह हुए इस नाव हादसे में 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के लिए विनीत कोटिया जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन

वडोदरा की डीसीपी पन्ना मोमाया ने बताया कि विनीत नाव का संचालन करने वाली कंपनी कोटिया प्रोजेक्ट्स का मालिक है। उसने ही इसे शुरू किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद विनीत फरार था और इस दौरान गुजरात के बाहर अलग-अलग जगहों पर छिपा हुआ था। वडोदरा में प्रवेश करते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कोशिशें जारी हैं। 

19 लोगों के खिलाफ केस
गुजरात पुलिस ने नाव हादसे के बाद 19 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अपनी शिकायत में वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने कहा है कि जिस फर्म ने मनोरंजक उद्देश्यों के लिए झील के किनारे का विकास, संचालन और रखरखाव किया, उसके मालिकों, प्रबंधकों और नाव संचालकों ने कई मामलों में आपराधिक लापरवाही बरती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें