फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते हुए टीके: कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन भी सस्ता, भारत बायोटेक का टीका अब 400 रुपये में मिलेगा

Thu, 29 Apr 2021 06:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यों व विपक्ष की मांग को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को अपने टीके कोविशील्ड के दाम 400 से घटाकर 300 रुपये कर दिए थे। अब भारत बायोटेक ने भी घटा दिए। 

 
विज्ञापन
Covaxin Update - फोटो : ICMR/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे कोरोना टीकों के लेकर राज्यों व विपक्षी दलों के सख्त एतराज के बाद भारत बायोटेक ने भी गुरुवार को अपने कोरोना रोधी टीके 'कोवैक्सीन' की कीमत घटा दी है। वह अब यह वैक्सीन राज्यों को 600 रुपये की जगह 400 रुपये में देगी।  

  इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी। अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


केंद्र ने दोनों कंपनियों से कीमत कम करने को कहा था
कोरोना वैक्सीन की ज्यादा कीमतों को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार को निशाने पर ले रही थीं। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें। 
विज्ञापन


बता दें, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें