फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के निदेशक ने वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किया अनुभव, कहा -मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ

Mon, 18 Jan 2021 12:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में कोविड वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद सोमवार को अपना अनुभव साझा किया। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन का मुझ पर कोई साइड इफेक्ट नहीं है, मैं सुबह से काम कर रहा हूं। अभी भी मीटिंग कर रहा हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं।

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने के बाद साइड इफेक्ट और एलर्जी की चर्चा करते हुए डॉ. रणदीप गुलेरिया लोगों से कहा कि मामूली साइड इफेक्ट से हमें डरने की जरूरत नहीं है, अगर आप कोई भी दवाई लेते हैं, तो कुछ एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है और ऐसा रिएक्शन क्रोसिन, पैरासिटामोल जैसी साधारण दवाई से भी हो सकता है। ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन से हार्ट अटैक नहीं होता है। इसके साधारण साइड इफेक्ट में शरीर में दर्द, जहां टीका लगा है, वहां पर थोड़ा सा दर्द, हल्का फीवर हो सकता है। ये साइड इफेक्ट 10 फीसद से भी कम लोगों को होते हैं।




घबराने की जरूरत नहीं 
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर सीरियस साइड इफेक्ट की बात करें तो, शरीर पर चकत्ते निकल सकते हैं, घबराहट हो सकती है, सांस फूलने की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा भी होता है, तो इसमें कोई घबराने की बात नहीं है, सब जगह इंतजाम किए गए हैं। साइड इफेक्ट से निपटने के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिंदगी सामान्य बनाने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं 
डॉ. गुलेरिया ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर अगर हमें को कोविड संक्रमण से बाहर निकलना है, मौत की दर को कम करना है, अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लानी है, तो हमें बिना झिझक वैक्सीन लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि देश में हमें स्कूल शुरू करने हैं, जिंदगी को नॉर्मल करना है, तो सभी को आगे आकर कोविड वैक्सीन लगानी चाहिए। तभी हम आगे बढ़ पाएंगे, तभी देश पहले की तरह पटरी पर लौट पाएंगा।

बता दें कि 16 जनवरी को देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इस अवसर पर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी एम्स में कोरोना का टीका लगवाया। उन्हें यहां तीसरे नंबर पर टीका लगाया गया। यह पूरा कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में हुआ। डॉ. गुलेरिया ने यह टीका इसलिए भी लगवाया ताकि अन्य लोगों को विश्वास हो कि यह टीका सुरक्षित है और इसे हर लाभार्थी को बिना किसी शक के लगवाना चाहिए।

 टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कुल तीन करोड़ लोगोंं को टीके लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्यकर्मचारी, फ्रंट लाइन कोविड योद्धा जैसे सफाई कर्मी, पुलिस के जवान आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें